फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला परिसर में फूलों को है आपका इंतजार

Sat, 17 Mar 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों को मौसम के बदलाव का सबसे पहले एहसास होता है और इसका वे मुस्कुराकर अपनी महक बिखेरते हुए स्वागत करते हैं। हमें संदेश देते हैं कि जीवन के प्रत्येक क्षण को भरपूर जिया जाए और हर ऋतु का आनंद लिया जाए। फूलों की संगत मन में शांति और रूमानियत का अहसास जगाती है। शहर के लोगों को इसे महसूस करनेे का मौका इस बार तीन दिन मिलेगा। शनिवार से अमर उजाला प्रांगण में पुष्प प्रदर्शनी आरंभ हो रही है। आप परिवार के  साथ सुबह नौ से शाम छह बजे तक आकर शहर भर से आए फूलों की बगिया में घूमें और सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाएं।  
विज्ञापन

प्रदर्शनी में खिलखिला रहे हैं तीन हजार से अधिक फूल  
प्रदर्शनी में पुष्प प्रेमियों का हुनर और प्रकृति से उनका लगाव समझने को मिलेगा। शुक्रवार को ही बड़ी संख्या में प्रवृष्टियां मिल गईं हैं। कार्यालय प्रांगण में तीन हजार से अधिक पौधे शाम तक सजा दिए गए हैं। इस वर्ष सीजनल फ्लॉवर, कट फ्लॉवर, गार्डन, असाधारण वैरायटी (कैक्टस, बोनसाई आदि), पॉटेड प्लांट्स, रीथ, बुके में तीन हजार से अधिक पौधे सज गए हैं। कट फ्लॉवर, रीथ, बुके आदि श्रेणी में प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि शनिवार सुबह आठ बजे तक है। 19 को पुरस्कार वितरण होगा। 

निर्णायक मंडल में ये हैं शामिल
बरेली कॉलेज के बॉटनी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर आलोक खरे,  एसआर इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अल्पना जोशी और श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के प्राचार्य वीके सिंह पुष्प प्रदर्शन के निर्णायक मंडल में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें