फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मानपुर रपटा पुलिया पर आया बाढ़ का पानी, आवागमन बाधित

Thu, 01 Oct 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र से दातागंज व बदायूं मार्ग पर स्थित मानपुर त्रलोक गांव में रपटा पुलिया पर बुधवार सुबह रामगंगा नदी की बाढ़ का पानी बहने लगा।
विज्ञापन

सूचना पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन मंगवाकर पुलिया के पाइपों में फंसी जलकुंभी आदि को साफ कराया। इस बीच छोटे वाहनों को निकाला गया, जबकि बड़े वाहनों का आवागमन बाधित रहा। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिया के पास पुलिस को तैनात किया गया ताकि कोई हादसा न हो। राजस्व विभाग नायाब तहसीलदार आदि ने भी पहुंचकर मुआयना किया। पुलिया के ऊपर पानी का बहाव तेज होने के बाद बड़े वाहनों को नवादा मोड़ से फरीदपुर होते हुए बुखारा से बदायूं के लिए डायवर्ट किया गया। इस बीच बदायूं आने-जाने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाना पडा।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से वहां पुलिस को तैनात किया गया है। बड़े वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है।
- विदुषी सिंह, एसडीएम

बारिश और हाईवे का पानी राइस मिल में भरा, धान खराब
बहेड़ी। नैनीताल रोड स्थित स्टार राइस मिल में वर्षा और हाईवे का पानी भर गया, जिससे मिल परिसर में रखा हजारों क्विंटल धान पानी में भीग कर खराब हो गया। राइस मिल के मालिक हाजी मंसूब अली खां ने प्रशासन को बताया कि लगातार हुई बारिश का पानी तो राइस मिल में आ रहा है। साथ में हाईवे का पानी भी राइस मिल के अंदर आ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें