फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुंबई और बंगलुरु उड़ने के लिए रहें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडिगो एयरलाइंस ने बरेली एयरपोर्ट से मुंबई और बंगलुरू के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए वायु सेना मुख्यालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी है। इंडिगो के प्रस्ताव में इन दोनों रूट पर 180 सीट फिल्टर स्वेटर सीटर एयर बस के संचालन का जिक्र किया है। दावा किया जा रहा है कि मुंबई के लिए 29 अप्रैल और बंगलुरू के लिए दो मई से उड़ानें शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इंडिगो जल्द ही दोनों शहरों के किराए के साथ शेड्यूल जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से सुरक्षा के साथ ज्यादातर जरूरी मानकों की बरेली एयरपोर्ट पर पूर्ति कर ली गई है। कंपनी के तकनीकी और सुरक्षा अनुभाग के अधिकारी भी एयरपोर्ट का दौरा कर चुके हैं। बरेली एयरपोर्ट के एप्रॉन पर पार्किंग और रनवे संबंधी तकनीकी परीक्षण करने के बाद इंडिगो के अधिकारियों ने कुछ सुझाव दिए हैं। भारतीय विमानपत्तन के अधिकारियों ने उड़ान शुरू होने से पहले इन पर क्रियान्वयन करने का भरोसा दिलाया है। एयरफोर्स के अफसरों के साथ उनकी बैठक भी हो चुकी है जिसमें वे अपनी कार्य योजना प्रस्तुत कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि अलग-अलग बैठकों में सकारात्मक संकेत मिलने के बाद कंपनी प्रबंधन 29 अप्रैल से मुंबई और दो मई से बंगलुरू के लिए हवाई सेवा शुरू करनेे में जुट गया है।
.......
35 सौ रुपये हो सकता है मुंबई का किराया
इंडिगो एयरलाइन देश में सबसे सस्ती हवाई सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी के तौर पर जानी जाती है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक बरेली से मुंबई का उसका किराया करीब 35 सौ रुपये तय होने की प्रक्रिया में है। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। बरेली से बंगलुरू का किराया भी लगभग इतना ही होगा। बता दें कि कंपनियां सीजन और मांग के अनुरूप अपने किराये में बदलाव करती रहती हैं।
विज्ञापन

वर्जन
फोटो
बरेली एयरपोर्ट से 180 सीटर एयरबस के परिचालन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इंडिगो कंपनी से आए अधिकारियों ने कुछ सुझाव दिए थे जिन पर जल्द अमल करा दिया जाएगा। हम हर तरह से तैयार हैं। - राजीव कुलश्रेष्ठ, निदेशक एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें