फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तहसील परिसर में जामुन बीनने गई पांच वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने किया जख्मी, हालत गंभीर

Wed, 03 Jul 2024 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा। मीरगंज तहसील परिसर में बुधवार को जामुन बीनने गई पांच साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज तहसील परिसर में जामुन बीनने गई पांच साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बरेली के लिए रेफर किया है।

विज्ञापन


मोहल्ला रतनपुरी निवासी भगवान दास की पांच वर्षीय पुत्री प्रिया अपने 10 वर्षीय भाई अभिषेक व आठ वर्षीय बहन वैशाली के साथ सुबह करीब सात बजे मीरगंज तहसील परिसर में जामुन बीनने गई थी। अचानक से वहां आए कुत्तों ने बच्चों पर हमलाकर दिया। अभिषेक और वैशाली तो भाग गए मगर प्रिया को कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने प्रिया के हाथ, पैर सहित कई जगह से मांस नोंच लिया।

चीख-पुकार पर कुछ दूरी पर स्थित पराग डेयरी के आउटलेट पर बैठे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंडे मारकर कुत्तों को भगाया। तुरंत ही बच्ची के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन बच्ची को लेकर सीएचसी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग न आते तो जा सकती थी जान
तहसील के पास ही नान का ठेला लगाने वाले शिव कुमार ने बताया कि यहां घूमने वाले कुत्ते खूंखार है। आए दिन वह किसी न किसी पर हमलाकर देते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह के समय यहां कम भीड़ रहती है। गनीमत रही कि कुछ लोग पराग डेयरी के आउटलेट पर बैठे थे। अगर वह लोग समय से न पहुंचते तो कुत्ते बच्ची की जान भी ले सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें