घर से कुछ दूर एक धार्मिक स्थल पर बच्चों के साथ खेलते-खलेते सो गई पांच वर्षीय बच्ची को एक युवक उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री बुधवार दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूर खेलने गई थी। बच्ची वहां खेलते-खेलते सो गई। इसी बीच मौका पाकर गांव का 20 वर्षीय चिरौंजी मासूम को उठा ले गया और खेत की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया।
आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को जानकारी दी। शाम को महिला पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और नामजद तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का कहना है कि उसने बच्ची को दस रुपये दिए थे लेकिन दुष्कर्म का आरोप गलत है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को इलाज के लिए पुवायां सीएचसी भेजा गया है। इलाज के बाद मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।