बरेली जिले के आंवला ननिहाल में आए एक बालक की घर के समीप बने टैंक मे डूबने से मौत हो गई। छोटे से बालक की मौत के समाचार से परिवार में कोहराम मच गया जबकि पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया।
रेलवे स्टेशन के समीप समीप गांव रहटुईयां में रामभरोसे की पत्नी का कुछ दिनों पहले बीमारी के चलते देहांत हो गया तो जिला बदायूं के ग्राम जरावन के उनके दामाद संजीव व बेटी नीरज अपने दोनों बेटों के साथ आए हुए थे। बुधवार सुबह बडे बेटे अभि के घर मे न मिलने पर जब उसकी तलाश की गई तो देखा कि घर के ही पास रहने वाले उनके परिवार के मुन्ना लाल के मकान के बाहर निर्माणाधीन टायलेट टैंक में बच्चा डूबा हुआ था। टैंक से बच्चे को बाहर निकाले जाने पर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ननिहाल पक्ष के रामौतार ने बताया कि मृतक बालक के पिता बदायूं में प्लम्बर का काम करते है तथा अपनी सास की मौत पर परिवार सहित पांच दिन पहले गावं आए हुए थे।