फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच साल के बालक की टैंक में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 12 Apr 2023 04:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मकान के बाहर निर्माणाधीन टायलेट टैंक में बच्चा डूबा हुआ मिला। टैंक से बच्चे को बाहर निकाले जाने पर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के आंवला ननिहाल में आए एक बालक की घर के समीप बने टैंक मे डूबने से मौत हो गई। छोटे से बालक की मौत के समाचार से परिवार में कोहराम मच गया जबकि पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के समीप समीप गांव रहटुईयां में रामभरोसे की पत्नी का कुछ दिनों पहले बीमारी के चलते देहांत हो गया तो जिला बदायूं  के ग्राम जरावन के उनके दामाद संजीव व बेटी नीरज अपने दोनों बेटों के साथ आए हुए थे। बुधवार सुबह बडे बेटे अभि के घर मे न मिलने पर जब उसकी तलाश की गई तो देखा कि घर के ही पास रहने वाले उनके परिवार के मुन्ना लाल के मकान के बाहर निर्माणाधीन टायलेट टैंक में बच्चा डूबा हुआ था। टैंक से बच्चे को बाहर निकाले जाने पर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ननिहाल पक्ष के रामौतार ने बताया कि मृतक बालक के पिता बदायूं में प्लम्बर का काम करते है तथा अपनी सास की मौत पर परिवार सहित पांच दिन पहले गावं आए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें