फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पांच ट्रेनें निरस्त... 18 अन्य भी होंगी प्रभावित, पूरे अप्रैल रहेगी समस्या

Wed, 09 Apr 2025 11:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गोरखपुर और अंबाला मंडल में मेगा ब्लॉक के कारण अप्रैल में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ब्लॉक के चलते रेलवे ने पांच ट्रेनों को निरस्त किया है, जबकि पांच का रूट बदला है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने एक ओर मंगलवार को बरेली होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन 16 ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है वहीं, दूसरी ओर गोरखपुर और अंबाला में मेगा ब्लॉक के कारण पांच ट्रेनों को निरस्त कर दिया। पांच के मार्ग बदल दिए हैं और 27 ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। ब्लॉक के कारण पूरे अप्रैल समस्या बनी रहेगी। 

विज्ञापन


इन ट्रेनों को किया निरस्त
मुजफ्फरपुर से 21, 28 अप्रैल व पांच मई को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून से 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल, एक व छह मई को चलने वाली 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। गोरखपुर से 10, 17, 24 अप्रैल, एक व आठ मई को चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन के साथ ही दिल्ली से 11, 18, 25 अप्रैल, दो व नौ मई को चलने वाली 05058 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन, छपरा से 25 अप्रैल व दो मई को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन भी निरस्त की गई है।

इन ट्रेनों को देरी से व मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा
आठ, 13, 15, 18 अप्रैल को 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन, 19 अप्रैल को लालकुआं से चलने वाली 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 1:30 घंटे, छपरा से 18 को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन 2:30 घंटे, अमृतसर से नौ से 20 अप्रैल तक चलने वाली 14650/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नौ व 16 अप्रैल को 40 मिनट, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 10, 11, 24 अप्रैल व एक मई को चार घंटे, 22551 दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस चार घंटे, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 22, 25, 26, 27 अप्रैल व दो मई को तीन घंटे देरी व बदले रूट से चलाई जाएगी। 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस 24 अप्रैल, 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 26 अप्रैल को बदले मार्ग और तीन घंटे देरी से चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- पति को पत्नी की धमकी: काट कर ड्रम में जमा देंगे, 24 टुकड़े करूंगी तब पता लगेगा; चार दिन से घर नहीं गया घरवाला

15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 अप्रैल और 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस 26 अप्रैल, एक व दो मई को बदले रूट से चलाई जाएंगी। 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 अप्रैल को बदले हुए मार्ग और 4:30 घंटे देरी से चलाई जाएगी। 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 अप्रैल को चार घंटे देरी व बदले रूट से चलाई जाएगी।

14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस दो मई को, 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 15 अप्रैल व दो मई को, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 12, 23, 24, 26, 28, 30 अप्रैल, एक व तीन मई को, 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस दो मई को और 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20 व 27 अप्रैल को रूट बदल कर चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें