फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार फोर्स करेगी पीएम मोदी की सुरक्षा

Sat, 27 Feb 2016 02:02 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम को काले झंडे दिखाने का ऐलान
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष अमानत उल्ला ने कहा कि पार्टी और संगठन के लोग 28 फरवरी को बरेली आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काले झंडे दिखाकर और काले गुब्बारे छोड़कर विरोध करेंगे।
स्टेशन रोड पर एक होटल में कांग्रेसियों की बैठक के बाद अमानत उल्ला ने बताया कि केंद्र सरकार और भाजपा जेएनयू मामले में किसी को भी देशद्रोही होने का सर्टिफिकेट दे दे रही है। इसके विरोध में मोदी को काले झंडे दिखाने का निर्णय हुआ है। चूंकि वह हेलिकाप्टर से रैली स्थल को जाएंगे इसलिए आसमान में काले गुब्बारे छोड़कर भी उनका विरोध किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने बताया कि वह रणनीति बना रहे हैं। वहीं, शाहजहांपुर में युवा कांग्रेसियों ने आरएसएस कार्यालय पर शनिवार को तिरंगा झंडा पहराने का कार्यक्रम रखा है।
विज्ञापन


लखनऊ से आएंगे न्यूरो और कार्डियोलाजिस्ट
प्रधानमंत्री के दौरे के समय सेहत का ख्याल रखने के लिए बरेली में न्यूरोलाजिस्ट और कार्डियोलाजिस्ट नहीं मिले तो लखनऊ से व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन ने उनके लिए लखनऊ से इन दो विशेषज्ञ चिकित्संकों की टीम मांगी गई है। ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव होने के कारण इस ब्लड ग्रुप के एक दर्जन स्वस्थ्य व्यक्तियों को त्रिशूल एयरपोर्ट और सभास्तळ पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चाय और लंच की व्यवस्था
पीएमओ ने मोदी के लिए पैक टी औसत मिठास के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खाने में सूप, दाल, दो सब्जी, रायता, सलाद, जीरा राइस, तवे की रोटी का लंच पैकिट तैयार के लिए कहा है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी जी सुबह पैक्ड बेड टी लेते हैं। नाश्ते में पोआ और गुजराती खिचड़ी लेते हैं। रात को डिनर में तवे की रोटी, दो सब्जी, रायता, गुजराती खिचड़ी तथा दाल लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें