बड़े प्रतिष्ठानों पर बीडीए की नजर
महायोजना 2031 के तहत अब 18 मीटर से ज्यादा चौड़ी सड़कों के किनारे लोग व्यापार के लिए प्रतिष्ठान खोल सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें नक्शा पास कराना पड़ेगा। बीडीए की नजर बड़े शोरूम, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, वाहन शोरूम, होटल, बारात घर आदि पर रहेगी। इनके स्वामियों से नक्शा पास कराने के लिए कहा गया है। संबंधित इलाके के जेई अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े प्रतिष्ठानों को चिह्नित करने में जुट गए हैं।
दायरे में आईं ये सड़कें
पीलीभीत बाइपास मार्ग, नैनीताल मार्ग, शाहजहांपुर मार्ग, बदायूं मार्ग, रामपुर मार्ग, मिनी बाइपास, स्टेडियम रोड, कोहाड़ापीर से डमरू चौराहे तक, चौकी चौराहे से बड़ा डाकघर तक, चौकी चौराहे से चौपुला चौराहे तक की सड़कें महायोजना में आ रही हैं। उक्त सभी सड़कें 18 मीटर या इससे ज्यादा चौड़ी हैं।