तीन शिक्षिकाओं ने दिखाई लापरवाही
विकास क्षेत्र बहेड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौआ धुरा की सहायक अध्यापिका करिश्मा गुप्ता एक जुलाई 2020 से गैरहाजिर हैं। नोटिस व घर के पते पर पत्र भेजने के बाद भी शिक्षिका ने कोई जवाब नहीं दिया। तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद सेवा समाप्त कर दी गई। विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी के प्राथमिक विद्यालय लालपुर की सहायक अध्यापिका मधु शर्मा 24 मार्च 2019 से विद्यालय नहीं गईं। शिक्षक आचरण के विपरित कार्य करने पर उनकी सेवाएं अनुपस्थिति की तिथि से समाप्त कर दी गईं।
विकास क्षेत्र भुता के प्राथमिक विद्यालय खानपुर की सहायक अध्यापिका शिवांगी तीन फरवरी 2020 से लगातार गैर हाजिर हैं। नोटिस का जवाब देने और जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत होने का पर्याप्त अवसर दिया गया। इसमें शिक्षिका का उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। शासकीय सेवा शर्तों का उल्लंघन करने पर शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई है।