फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार सौ ग्राम चरस और तीस ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस का कहना है पकड़े गए तस्कर छह सात महीने से ये धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन

किला इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को वह किला रोड पर अशोका होटल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शक के आधार पर पांच लोगों को पकड़ा। इनमें जहानाबाद (पीलीभीत) का अकील, नवाबगंज के बरखन का नईम, शाही के दुनका का सोनू उर्फ जतिन, शाही के वंशीपुर गांव का सुभाष सागर और रामपुर के स्वार कस्बे का मनीष शामिल हैं। आरोपियों की तीन बाइकें भी सीज की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें