फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: नाथ कॉरिडोर की पांच सड़कें मार्च तक तैयार करने का दावा; कुतुबखाना पुल के लोकार्पण की तैयारी

Fri, 23 Feb 2024 01:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में चुनाव से पहले विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग ने नाथ कॉरिडोर की पांच सड़कों को 31 मार्च तक बनाकर तैयार करने का दावा किया है। उधर, कुतुबखाना पुल पर सड़क निर्माण पूरा हो गया है। अब पुल के लोकार्पण कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन
नाथ कॉरिडोर का मॉडल - फोटो : BDA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लोक निर्माण विभाग नाथ कॉरिडोर की पांच सड़कों को 31 मार्च तक बनाकर तैयार कर देगा। अन्य छह मार्गों का निर्माण होने में समय लगेगा, लेकिन सभी सड़कें दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार हो जाएंगी। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता अभिनेष कुमार ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच मार्गों पर काम शुरू हो चुका है। पांच मार्गों के लिए वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। 11वें मार्ग (सुभाषनगर पुलिया से तपेश्वरनाथ मंदिर तक) के लिए दो बार टेंडर निकाले गए। दोनों बार एक-एक टेंडर ही आए। मुख्यालय को अवगत कराया गया है। वहां से अनापत्ति मिलने पर टेंडर स्वीकृत होगा।

इन मार्गों का हो रहा निर्माण
कुदेशिया फाटक से त्रिवटीनाथ मंदिर तक। 
नैनीताल रोड से सूद धर्मकांटा तक। 
हार्टमैन ब्रिज से रामलीला मैदान तक।
मढ़ीनाथ मंदिर से श्मशान भूमि तक।
डेलापीर से सूद धर्मकांटा तक।

विज्ञापन

कुतुबखाना पुल पर सड़क निर्माण पूरा
कुतुबखाना पुल पर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया। व्यू कटर लगाए जाने का थोड़ा काम बाकी है। पुल के नीचे सर्विस रोड भी सात दिन में पूरा करने की तैयारी है। जल्दी ही लोकार्पण किया जाएगा। 

सांसद संतोष गंगवार ने बृहस्पतिवार को पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था से पूछा कि क्या 28 फरवरी तक काम पूरा हो जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर एमके सिंह ने कहा कि तैयारी यही है कि तय समय सीमा में काम पूरा हो। सांसद ने कहा कि नाथ कॉरिडोर के मार्गों के साथ कुतुबखाना पुल का लोकार्पण भी होना है, इसलिए समय पर काम पूरा कराएं। दो दिन बाद फिर से वह निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें