फतेहगंज पश्चिमी। धनेटा फाटक पर बृहस्पतिवार रात 2:00 बजे खड़ी कार और बग्गी को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फाटक बंद होने पर वहां कार और घोड़ा बग्गी खड़ी थी। इस दौरान दुर्घटना हुई। इसमें बग्गी सवार गांव सोरहा निवासी मोबिन शाह, कार सवार भमोरा के गांव चकरपुर निवासी अंकित, विनोद, कमलेश और लवकुश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग गांव चनोटा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने घायलों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में लिया है। उसके चालक को भी पकड़ा है।