फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच ओवरलोड ट्रक किए सीज, तीन लाख जुर्माना

विज्ञापन
बहेड़ी। सीज किये गये ओवरलोड ट्रक की जांच कर जुर्माना ठोकते अधिकारी।
विज्ञापन
नियमों को ताक पर दौड़ा रहे थे ट्रक, एसडीएम ने चलाया अभियान
विज्ञापन

बहेड़ी। मंगलवार को परिवहन विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने हाईवे से गुजर रहे पांच ओवरलोडेड पांच ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया है। साथ ही इन पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, नियमों को ताक पर रखकर ओवरलोडेड ट्रक, डंपर उत्तराखंड से बहेड़ी आने वाले लिंक मार्गों के जरिए हाईवे पर पहुंच रहे थे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने परिवहन विभाग व राजस्व विभाग की टीम को कार्रवाई का जिम्मा सौंपा था। अभियान के तहत एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने प्रवर्तन दल और पुलिस के साथ ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए संयुक्त रूप से अभियान छेड़ा। इसमें पांच ओवरलोड ट्रकों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया। इन सभी पर तीन लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई से हाईवे पर वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया की सभी लिंक मार्गों पर टीमों को सक्रिय किया गया है, जहां से भी ओवरलोड वाहन गुजरेंगे। उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें