फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस्ती डिपो की बस ने कार को दो सौ मीटर घसीटा

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस और कार। संवाद
विज्ञापन
कार सवार समेत तीन लोग घायल, बस डिवाइडर पर चढ़ी, हादसा टला
विज्ञापन

मीरगंज। नेशनल हाईवे पर अनुविस पुलिस चौकी के पास मंगलवार रात नौ बजे बरेली से दिल्ली जा रही बस्ती डिपो की रोडवेज पीछे से टक्कर मारते हुए कार को 200 मीटर तक घसीटा। उसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना होते ही राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार सवार एवं रोडवेज बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर मीरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवागमन शुरू कराया।
बस्ती डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। एक कार बरेली से दिल्ली जा रही थी, जिसको प्रेमचंद निवासी बहेड़ी चला रहे थे। उसमें भूपेंद्र कुमार और एक अन्य बैठे थे, जो पीलीभीत के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के खास बताए जा रहे हैं। दूसरी कार से पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भी दिल्ली जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर अनुबिस पुलिस चौकी के पास कार ने एक ट्रक को ओवर टेक करने का प्रयास किया। तभी ट्रक की साइड कार में लग गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रोडवेज बस के चालक एवं परिचालक को हिरासत में ले लिया है। रोडवेज बस की सवारियों को दूसरी बस से भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी कार चालक की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें