फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो केवी के कनेक्शन पर पांच किलोवाट लोड, ओवर लोडिंग से लोकल फॉल्ट

Sat, 18 May 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में करीब 15 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका बिजली कनेक्शन तो दो या तीन किलोवाट का है, लेकिन उनके घरों में लोड पांच-छह किलोवाट तक है। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए अब विद्युत निगम अभियान शुरू करेगा। इसके अलावा शहर समेत जिले भर में बिजली चोरी रोकने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विद्युत निगम की टीमें तड़के निकलेंगी। कहीं पर कटिया या केबल बाइपास कर बिजली चोरी मिलती है तो इसकी वीडियो बनाई जाएगी। बाद में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में 2.40 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। गर्मियों का सीजन शुरू होने के साथ ही हर बार अघोषित कटौती की समस्या खड़ी हो जाती है। सबसे ज्यादा समस्या ओवर लोडिंग के कारण लोकल फॉल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से होती है। इसकी एक वजह यह भी है कि तमाम ट्रांसफार्मरों को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि वहां कितना लोड है। क्योंकि शहर में ऐसे उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या है जिन्होंने कनेक्शन के समय दो या तीन किलोवाट लोड लिया था, लेकिन अब उनके घरों या फिर प्रतिष्ठानों पर बिजली की खपत बढ़कर पांच-छह किलोवाट तक पहुंच गई है और उन्होंने इसके अनुसार अब तक लोड नहीं बढ़वाया है।
पुराने शहर में इस तरह की सबसे ज्यादा समस्या है। काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने घरों में दो-तीन एसी भी लगवा लिए हैं, लेकिन लोड नहीं बढ़वाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शहर में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 15 हजार से ज्यादा है। विद्युत निगम अब अभियान चलाकर ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनके घरों में बिजली की खपत के अनुसार लोड बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन




बिजली चोरों को पकड़ने तड़के निकलेंगी टीमें
शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए ओवर लोडिंग वाले इलाकों को चिह्नित किया गया है। इन इलाकों में अभियान चलाकर औचक रूप से तड़के बिजली निगम की टीमें छापामार कार्रवाई करेंगी। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा। ओवर लोडिंग करने और घरेलू कनेक्शन लेकर व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि मंडल के चारों जिलों के अधीक्षण अभियंताओं को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें