फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अप्रैल से हर यूनिट पर पांच किलो मुफ्त चावल मिलेगा

विज्ञापन
पंजाब से आए चावल के रैक को उतारते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पंजाब से खाद्यान्न सप्लाई शुरू कराई

बरेली। राशन कार्डधारकों को मुफ्त चावल वितरित करने की तैयारी खाद्य विभाग और प्रशासन ने कर ली है। 15 अप्रैल से सरकारी राशन दुकानों से इसका वितरण शुरू होगा। जिले भर में करीब 1.59 लाख कुंतल चावल 26 अप्रैल तक वितरित किया जाना है।
विज्ञापन

15 अप्रैल से राशन कार्डों में दर्ज प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो फ्री चावल वितरित किया जाएगा। यह व्यवस्था पात्र गृहस्थी और अंत्योदय दोनों कार्डों पर लागू होगी। केंद्र सरकार ने यूपी समेत विभिन्न राज्यों को पंजाब से चावल भेजना शुरू करा दिया। सरकार ने इस कार्य में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को लगाया है। बरेली मंडल में करीब 4.90 मीट्रिक टन खाद्यान्न गोदामों में उपलब्ध है। शुक्रवार सुबह से राशन दुकानों तक चावल पहुंचने का काम शुरू कर दिया गया है। जिले में सभी राशन दुकानों पर चावल 12 अप्रैल तक पहुंचना है। जिले में 31.80 यूनिट पर 1.59 लाख कुंतल चावल वितरित होगा।

पंजाब से चावल आना शुरू, मंडल में 2.34 लाख कुंतल आवंटन

भारत सरकार ने जरूरतमंद को फ्री चावल वितरित करने के लिए पंजाब से खाद्यान्न भेजना शुरू कर दिया है। इसके तहत बरेली मंडल में नौ रेल रैक चावल आवंटित किया गया है। चावल से लदे रैक आना शुरू हो गए हैं। अब तक चार रैक चावल रेलवे माल गोदामों पर उतारा चुका है। पांच रैक चावल और आना है। नौ रैक यानी 2.34 लाख कुंतल में से 1.30 लाख कुंतल चावल आ चुका है।
अनाज की किल्लत नहीं

बरेली मंडल में खाद्यान्न की कोई किल्लत नहीं है। गोदामों में 4.90 लाख मीट्रिक टन अनाज गोदामों में भरा हुआ है। मंडल में प्रति माह करीब 80-85 मीट्रिक टन खाद्यान्न की मांग रहती है। बरेली जिले में करीब 20 हजार मीट्रिक टन अनाज वितरित होता है। अब 15 अप्रैल से प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो सिर्फ चावल फ्री वितरित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र राजन, क्षेत्रीय प्रबंधक एसडब्लूसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें