फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गड्ढे में कार पलटने से पांच लोगों की मौत, छह घायल

विज्ञापन
पलिया-भीरा नेशनल हाईवे पर गड्ढे में गिरी पड़ी कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
पलिया-भीरा नेशनल हाईवे पर अतरिया के आगे पुलिया के पास हुआ हादसा, कार में थे 11 लोग
विज्ञापन

शाहजहांपुर से पलिया आ रहे थे सभी कार सवार, मृतकों में दो सरकारी टीचर भी शामिल
पलियाकलां। पलिया-भीरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह पांच बजे के करीब शाहजहांपुर से पलिया आ रही एक एसयूवी कार गड्ढे में फंसकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार 11 लोगों में पांच की मौत गई, जबकि छह घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद ही पास के ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन वह किसी की जान नहीं बचा सके। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। डीएम और एसपी भी अस्पताल पहुंचे। इस मामले में बार एसोसिएशन, शिक्षक और प्रधान संघ ने डीएम को खराब सड़क के लिए दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पलिया-भीरा रोड पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार-पांच बजे शाहजहांपुर से सवारियों को लेकर आ रही एक एसयूवी कार अतरिया पुलिया के पास गड्ढे में फंसकर पलट गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। यह पुलिया बीते साल आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे अब तक नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से शिक्षक उमेश गंगवार (36) पुत्र परमकीर्ति निवासी कनपुर अहरा जिला रामपुर अपने साथी शिक्षक हरनाम चंद्र (31) पुत्र नारायण चंद्र निवासी पदमपुर मिलक जनपद रामपुर के साथ पलिया आ रहे थे, हादसे में दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा राजकिशोर (54) वर्ष पुत्र कृष्णदत्त शर्मा निवासी विकासनगर जनपद हरदोई, निघासन के सुक्खनपुरवा निवासी विनय (40) पुत्र राउत, मोहम्मदी के इब्राहिमपुर गांव निवासी मतीउल्ला खान (64) पुत्र शफाकत उल्ला खान की भी हादसे में मौत हो गई। हादसे में हरदोई निवासी आकाश पुत्र राजकिशोर, राजू पुत्र राउल निवासी निघासन, रामनरेश पुत्र संभर निवासी निघासन, गजेंद्र शुक्ला पुत्र रामसिद्ध शुक्ला निवासी प्रयागराज, प्रशांत पुत्र हरिओम गंगवार निवासी प्रयागराज व शिक्षक अनुराग चौधरी निवासी प्रयाग राज घायल हो गए। उन्हें पलिया सीएचसी ले जाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन असफल रहे। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार सीधी कराई गई। तब कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। सूचना पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन भी अस्पताल पहुंचे। इस मामले में एसडीएम और सीओ को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें