फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ring Road Bareilly: बरेली में रिंग रोड के निर्माण का रास्ता साफ, पांच सौ पेड़ काटने की मिली अनुमति

Tue, 30 Dec 2025 11:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में झुमका तिराहा-रजऊ परसपुर के बीच प्रस्तावित रिंग रोड का रास्ता साफ हो गया है। पांच पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। इसके बदले दूसरी जगह दस हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में झुमका तिराहा-रजऊ परसपुर के बीच 29.920 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का काम वर्ष 2028 के मध्य तक पूरा किया जाएगा। 32 गांवों से गुजरने वाले रिंग रोड निर्माण के लिए 500 पेड़ों के कटान की अनुमति मिल गई है। वन विभाग को इनका कटान करता है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की गाइडलाइन के अनुसार इसके एवज में 10 गुना यानी पांच हजार पौधे रोपने के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


रिंग रोड के इस 995 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए मार्च 2025 में स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के स्तर से एनओसी न मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया। रिंग रोड के लिए 32 में से 29 गांवों में 180.73 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जा चुकी है। शेष तीन गांवों में भी भूमि अधिग्रहण तेज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली-मथुरा हाईवे: भमोरा-देवचरा के बीच पांच किमी बाइपास का निर्माण शुरू, टोल प्लाजा के लिए स्थान तय
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग को धनराशि को किया गया भुगतान 
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक अश्वनी चौहान ने बताया कि पेड़ों का कटान वन विभाग को करना है। कटान और पौधरोपण के लिए वन विभाग को धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। भूमि अधिग्रहण के बदले 650 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि रिंग रोड पर दो फ्लाईओवर और तीन इंटरचेंज बनाए जाएंगे। इसके इलावा 10 छोटी पुलिया भी बनाई जानी हैं। पहले चरण में भूमि समतल करने का काम शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें