फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच सौ उद्योग... दूसरे जिले में नौकरी कर रहे 90 फीसदी आईटीआई प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में पांच सौ से ज्यादा उद्योग संचालित होने के बावजूद आईटीआई-जीटीआई डिप्लोमा हासिल करने के बाद ज्यादातर दूसरे राज्य या जिलों में जाकर नौकरी कर रहे हैं। स्थानीय उद्यमियों का इसके पीछे तर्क है कि डिप्लोमा होने के बाद भी ज्यादातर प्रशिक्षुओं में हुनर नहीं होता, दूसरी ओर प्लेसमेंट सेल का दावा है कि दूसरे जिले में ज्यादा वेतन मिलने की वजह से विद्यार्थी बाहर जाने के लिए तरजीह देते हैं।
विज्ञापन

आईटीआई प्लेसमेंट सेल प्रभारी विशाल अवस्थी के मुताबिक प्रतिवर्ष आईटीआई के करीब छह सौ विद्यार्थियों का डिप्लोमा पूरा होता है। सरकारी और निजी जीटीआई, आईटीआई से डिप्लोमा हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब पांच हजार है।
जिले में संचालित उद्योगों में इंटर्नशिप के बाद इनमें से दस फीसदी ही यहीं नौकरी करते हैं। 90 फीसदी गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली, मेरठ, आगरा, फरीदाबाद, फिरोजाबाद आदि जगहों पर नौकरी के लिए चले जाते हैं। बताया कि जिले में नौकरी मिलती है पर वेतन मनमुताबिक न मिलने से बाहर जाना मजबूरी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, उद्यमियों का तर्क है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आधुनिक तकनीकी का ज्ञान देने के लिए संसाधन कम हैं। उन्हें किताबी ज्ञान होता है पर कार्य कुशलता में कमी होती है। इंटर्नशिप में विद्यार्थी संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करते। सिर्फ सर्टिफिकेट के लिए वे उद्योगों में आते हैं।

आईटीआई पाठ्यक्रम और संसाधन का अपग्रेड होना जरूरी
अमर उजाला के एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में भी उद्योगपति घनश्याम खंडेलवाल ने आईटीआई और जीटीआई पास विद्यार्थियों में कार्य कुशलता और तकनीकी ज्ञान के अभाव का मुद्दा उठाया था। कहा था कि पाठ्यक्रम भी पुराने हैं और वर्षों पुरानी मशीनों पर ही इन्हें प्रयोगात्मक ज्ञान मिलता है। इससे उनमें आधुनिक उपकरणों के संचालन का ज्ञान नहीं होता। उन्होंने पाठ्यक्रम और संसाधन अपग्रेड का मुद्दा उठाया था। ब्यूरो

उद्यमियों से बातचीत
विद्यार्थी बाहर न जाएं इसलिए प्रशिक्षण के साथ जॉब भी दी जाती है लेकिन कई वजहों से वे दूसरे जिलों में जाते हैं। - सुदीप रजगढिया, उद्यमी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाें को अपग्रेड करने की जरूरत है, ताकि जरूरत के तहत विद्यार्थियों का कौशल विकास हो। - सलिल बंसल, उद्यमी
इंटर्नशिप के लिए जो विद्यार्थी आते हैं उनमें कई पढ़ाई के दौरान महज खानापूर्ति करते हैं। नया सीखने की ललक कुछेक में ही होती है। - राजेश गुप्ता, उद्यमी
होनहार युवा को रोजगार और उद्योगों को हुनरमंद कर्मचारी चाहिए। इंटर्नशिप में विद्यार्थियों को कोताही नहीं करनी चाहिए। जरूरी नहीं कि वह नौकरी ही करें। उद्योग की बारीकियां सीखकर खुद का कारोबार भी स्थापित कर सकते हैं। - दिनेश गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें