फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वनखंडीनाथ मंदिर इलाके में पांच घंटे कटौती, साहूकारा में ट्रांसफार्मर फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के किला उपकेंद्र के इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण मंगलवार को भी उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा। शाहदाना और सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से जुड़े पुराना शहर के इलाकों में भी ट्रिपिंग की समस्या रही। वनखंडीनाथ मंदिर मार्ग पर बिजली के खंभे और लाइनें बदलने के दौरान आठ घंटे तक कटौती की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक काम किया गया। 11 केवी के खंभे लगाने का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। बुधवार को भी सुबह 11 से शाम छह बजे तक यहां शटडाउन लिया जाएगा। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि काम पूरा होने के बाद इलाकों में समस्या दूर हो जाएगी।
वहीं, किला उपकेंद्र के इलाकों में कई दिन से बिजली संकट बना हुआ है। मंगलवार को फूटा दरवाजा, जामा मस्जिद, छोटी बमनपुरी, खन्नू मोहल्ला, डोमनी मस्जिद, फूलवालान में चार घंटे आपूर्ति ठप रही। साहूकारा में ट्रांसफार्मर फुंक गया। देर रात तक ट्रॉली ट्रांसफार्मर न लगाए जाने से समस्या रही। हाथीवाला मंदिर के पास बंच केबल में आग लग गई। किला उपकेंद्र के फीडर नंबर पांच पर सबसे ज्यादा समस्या रही। अन्य इलाकों में भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

सुभाषनगर, शाहदाना, सिविल लाइंस तृतीय, कुतुबखाना उपकेंद्रों के इलाकों में लोकल फॉल्ट हुए। हरुनगला के कृष्णा नगर फेस-2, ग्रीनपार्क, महेंद्र नगर, शिव गार्डन इलाकों में मंगलवार को ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। सीबीगंज के गोविंदापुर, मथुरापुर में लोकल फॉल्ट ने परेशान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें