फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ लें जानकारी, रोजा-मुरादाबाद के बीच आज पांच घंटे का मेगा ब्लॉक

Mon, 10 Dec 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोजा-मुरादाबाद के बीच डाउन लाइन पर आज पांच घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इसे दौरान बरेली-बनारस एक्सप्रेस और गोरखपुर पैसेंजर आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। 
विज्ञापन


हिमगिरि एक्सप्रेस और अवध-असम एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चलाई जाएंगी। वहीं डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस भी बरेली से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से चलेगी। 

ब्लॉक सुबह 11 से शाम चार बजे तक रहेगा। डाउन लाइन पर ट्रैक मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने का काम किया जाएगा। शनिवार को अप लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। 
विज्ञापन


मेगा ब्लॉक के दौरान आज डाउन लाइन की 13152 सियालदह एक्सप्रेस, 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को रोककर चलाया जाएगा। 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से चलेंगी। 
विज्ञापन

14370 बरेली-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से रवाना की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि डाउन लाइन पर सोमवार को मेगा ब्लॉक के चलते 55045-55046 गोरखपुर पैसेंजर रोजा से शाहजहांपुर के बीच और 14235-14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस हरदोई से बरेली के बीच निरस्त रहेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें