फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस: यूपी पुलिस की टॉप टेन सूची में बरेली जोन के पांच जिले, एडीजी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Wed, 14 May 2025 11:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आईजीआरएस पोर्टल पर भेजी गई शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन ने बेहतर काम किया है। यही वजह है कि इस बार बरेली जोन के पांच जिलों ने टॉप टेन सूची में जगह बनाई है।    
विज्ञापन
एडीजी ने सम्मानित किए पांच जिलों के आईजीआरएस पटल के पुलिसकर्मी। - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस ने आईजीआरएस पर भेजी गई शिकायतों के निस्तारण से संबंधित एक जनवरी से 15 अप्रैल तक का आंकड़ा जारी किया है। इसमें शीर्ष 10 जिलों की सूची में बरेली जोन के पांच जिले शामिल हैं। बरेली दूसरे, बदायूं पांचवें, मुरादाबाद छठे, बिजनौर सातवें और रामपुर आठवें स्थान पर रहा। 

विज्ञापन


एडीजी जोन रमित शर्मा ने आईजीआरएस पटल के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। एडीजी ने बताया कि बरेली जोन में आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से हो रहा है, प्रदेश स्तर से जारी रैंकिंग में भी यह स्थिति स्पष्ट हुई है। सम्मानित होने वालों में बरेली जोन कार्यालय से दरोगा सतेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी नरेंद्र प्रताप सिंह व राजेंद्र पाल सिंह शामिल रहे। 

जिलों के इन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
एडीजी ने बरेली एसएसपी कार्यालय की उप निरीक्षक सोनी खंपा, आरक्षी सचिन कुमार, बदायूं से दरोगा विवेक कुमार व आरक्षी संजीव चौधरी, मुरादाबाद से इंस्पेक्टर अवनीश पाल सिंह, मुख्य आरक्षी जूली व आरक्षी नितिन शिवाच को सम्मानित किया। बिजनौर के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, आरक्षी कमलदीप व आरक्षी सूर्यप्रताप, रामपुर से इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, दरोगा ओमपाल सिंह व आरक्षी श्रवण कुमार को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें