फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: रेलवे ने जारी की पिंक बुक, बरेली जंक्शन पर 86.8 करोड़ से कराए जाएंगे पांच विकास कार्य

Sat, 04 Apr 2026 03:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जंक्शन पर 86.8 करोड़ रुपये की लागत से पांच विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। वहीं इज्जतनगर मंडल को 12.71 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय बजट के एक माह के बाद रेलवे ने पिंक बुक जारी कर दी है। बरेली के लिए 99.51 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया गया है। इस बजट से इसी वित्तीय वर्ष में काम भी शुरू करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन पर 26-26 कोच की दो वॉशिंग लाइन प्रस्तावित थीं, लेकिन अब यहां तीन वॉशिंग लाइन और दो सिक लाइन बनाई जाएंगी। इसके लिए 11.72 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। जंक्शन पर अब अत्याधुनिक एसी मेंटीनेंस शेड बनाया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिक क्रेन भी रहेगी। इसके लिए बजट में 13.82 करोड़ रुपये निर्धारित हैं। 

जंक्शन के यार्ड में कोच मेंटीनेंस शेड का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए 9.74 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यार्ड रिमॉडलिंग के लिए 48.90 करोड़ और प्लेटफॉर्म नंबर एक से चार तक क्विक वाटरिंग सिस्टम विकसित करने के लिए 2.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के सीबीगंज में 600 मीटर की स्टेबलिंग और वॉशिंग लाइन के लिए 9.74 करोड़ और सीबीगंज में ही ट्रैक मशीन के लिए 2.97 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि मंडल के ज्यादातर स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत सुंदरीकरण और उच्चीकरण का काम पूरा हो चुका है। कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इज्जतनगर के दोनों अंडरपास का काम अगले माह तक पूरा हो जाएगा और सिटी श्मशान अंडरपास का काम भी तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन

देश में नौवें, एनईआर में पहले स्थान पर इज्जतननगर मंडल
वित्त वर्ष 2025-26 में पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतननगर मंडल ने 6.90 करोड़ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाकर देश में नौवां स्थान हासिल किया है।। रेलवे स्टेशनों के विकास, सुंदरीकरण, नई गाड़ियों के संचालन के मामले में पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) में इज्जतननगर मंडल अव्वल रहा। 

इज्जतनगर मंडल के डीआरएम सभागार में शुक्रवार को अफसरों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष में मंडल ने 560.19 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है जो पिछले वर्ष से 3.81 फीसदी अधिक है। गैर-किराया राजस्व में 44.09, वाणिज्यिक विविध आय में 106.84 और माल ढुलाई-पार्सल से होने वाली आय में 13.65 फीसदी वृद्धि हुई है। 

राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन और प्रचार में केंद्र के 57 विभागों में इज्जतननगर मंडल प्रथम स्थान पर है। मेल-एक्सप्रेस रेल सेवाओं में 12 फीसदी वृद्धि हुई है। इज्जतनगर, काठगोदाम, पीलीभीत, कासगंज स्टेशनों पर नेक्स्ट जेनरेशन प्रणाली ने काम शुरू कर दिया है। 28 स्टेशनों पर सीसी कैमरे लगाने के साथ एकीकृत प्रणाली ने काम शुरू कर दिया है। मंडल के पास 142 इलेक्ट्रिक और 58 डीजल लोकोमोटिव हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें