फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि की परीक्षाओं में पांच परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को पांच परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। रुविवि परिसर में बृहस्पतिवार को चार छात्रों को नकल करते पकड़ा गया, जिसमें सुबह की पाली में तीन तो वहीं शाम की पाली में एक नकलची पकड़ा गया है। एफईटी की डीन प्रो. अर्चना गुप्ता ने बताया कि सुबह की पाली में निरीक्षक ने तीन पीजीडीसए के विद्यार्थियों को नकल करते हुए सीएसआईटी विभाग में पकड़ा। विद्यार्थियों ने प्रवेशपत्र पर सवालों के जवाब लिखे थे। वहीं, शाम की पाली में भी केमिकल इंजीनियरिंग के पंचम सेमेस्टर का छात्र भी इसी तरह से नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को परीक्षा भवन में दोपहर करीब डेढ़ बजे बीसीए के छात्र को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने फोन से नकल करते हुए पकड़ा। इससे पहले भी दस जनवरी को हुई परीक्षा में भी बीसीए की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा बैक परीक्षा में मोबाइल के साथ पकड़ा गई थी। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डॉ. इंदीवर सिंह ने बताया कि इस दौरान कई विद्यार्थी प्रैक्टिकल देने पहुंच रहे हैं, इसका फायदा उठाकर विद्यार्थी फोन समेत परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया।
हाथ पर जवाब लिखकर लाया था छात्र-

इसके अलावा कैंपस में एक और छात्र को भी नकल करते हुए पकड़े जाने की चर्चा रही। रुविवि परिसर में दूसरी पाली में एक छात्र हाथ पर जवाब लिखकर लाया था। बताया जा रहा है कि हाथ धुलवार छात्र को छोड़ दिया गया, लेकिन रुविवि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें