फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी में मकान गिराने के मामले में पांच आरोपी भेजे गए जेल, पुलिस ने बुलडोजर कब्जे में लिया

Fri, 07 Feb 2025 07:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बहेड़ी में दबंगों ने अफरोज बेगम के मकान को बृहस्पतिवार तड़के बुलडोजर से गिरा दिया था। मामले में पीड़िता ने 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
बुलडोजर के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ा में नैनीताल हाईवे के किनारे बने मकान को बुलडोजर से गिराए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने एक बुलडोजर को कब्जे में लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते खुफिया विभाग भी चौंकन्ना हो गया है। 

विज्ञापन


नैनीताल हाईवे किनारे के मोहल्ला शिकोही नगर में बने बेशकीमती मकान को दो बुलडोजर लेकर पहुंचे दबंगों ने बृहस्पतिवार तड़के ढहा दिया था। मलबे में दबकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। विरोध करने पर अवैध असलहों से लैस तकरीबन 35 लोगों ने पहले धमकाया, उसके बाद लाठी डंडों से मारपीट की थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा था और पीड़ित परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 

ये भी पढ़ें- बरेली मांझा फैक्टरी में धमाका: मालिक समेत तीन के उड़े चीथड़े, कैसे हुआ विस्फोट... जांच में सामने आई ये वजह
विज्ञापन


दरअसल, मामला दोनों समुदायों से जुड़ा हुआ था, जिसके चलते समुदाय विशेष के लोगों में घटना को लेकर गुस्सा साफ जाहिर हो रहा था। पीड़िता अफरोज बेगम ने इस मामले में मुख्य आरोपी हरीश चंद्रपाल समेत 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। हरीशचंद्र पाल की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस को उसकी सर गर्मी से तलाश है। 

Trending Videos
विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक बजे लोधीपुर भट्ठे के पास से सूरजपाल, अमरजीत, लक्की पाल, अमित व दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बता दें कि इस मकान को लेकर अफरोज बेगम व हरीशचंद्र पाल के बीच लंबे अरसे से विवाद चल रहा है। मुख्य आरोपी हरीशचंद्र पाल को गिरफ्तार करने के लिए जिले के अधिकारियों ने भी सख्त आदेश दिए हैं। 

बरेली में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की दो टीमें गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। इधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण अब खुफिया विभाग भी चौंकन्ना हो गया है। मौके पर पुलिस को तैनात किया गया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। पुलिस की टीमें लगातार दबिश डाल रही हैं। नगर में शांतिपूर्ण माहौल कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें