फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि पहली बार बार कोड  युक्त प्रवेशपत्र जारी करेगा

Fri, 05 May 2017 01:21 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
एडमिट कार्ड
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहली बार बारकोड वाले प्रवेश पत्र शुक्रवार से जारी करने जा रहा है। छात्र विवि की वेबसाइट से अपना पंजीकरण और जन्मतिथि डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की शुरुआत 14 मई से होगी। प्रवेश परीक्षा प्रभारी डॉ. योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रवेश पत्र शुक्रवार को जारी कर दिए जाएंगे। छात्रों को इसकी सूचना भी मोबाइल पर मैसेज से भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वेबसाइट प्रभारी रविंद्र गौतम ने बताया कि इस बार प्रवेश पत्र पर बारकोड दिया गया है। भविष्य में सभी परीक्षाओं में बार कोड देने की तैयारी है। बार कोड होने से अभ्यर्थी की जगह दूसरा परीक्षा नहीं दे सकता। इसको तुरंत ही ट्रैस किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों के मेल आईडी पर भी भेज दिया जाएगा। छात्र वहां से भी अपना प्रवेश पत्र निकाल सकता है।
विज्ञापन


कब कौन सी परीक्षा
एलएलबी, एलएलएम, एमएड : 14 मई
एमएससी : 20, 21,22 मई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें