फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहले पति-पत्नी फिर दोनों के परिजन भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों के परिजन आपस में भिड़ गए। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया है। भाजपा नेता समेत दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सीबीगंज के बड़ी बाजार निवासी रवि गुप्ता के मुताबिक उनकी शादी अलीगंज निवासी अनिल गुप्ता की पुत्री से 2011 में हुई थी। ससुराली अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता, मोनी गुप्ता, सोनी गुप्ता, विपिन गुप्ता, अनिल गुप्ता निवासी अलीगंज बृहस्पतिवार को उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने उनके साथ ही मां, बहन, भाई व भतीजे की जमकर पिटाई की।

उधर अमित गुप्ता निवासी अलीगंज के मुताबिक उनकी बहन के साथ बहनोई व ससुरालवालों ने जमकर मारपीट की जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह अपने परिजनों के साथ देखने घर आए थे। बहनोई रवि गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री राहुल गुप्ता, अशोक गुप्ता व उनकी पत्नी और 15- 16 अज्ञात लोगों ने उनके परिवार की पिटाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें