फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला रोजा आज 

Sun, 28 May 2017 01:43 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
First rosas today - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
माहे शाबान के तीस दिन के चांद के बाद रमजान मुबारक की शनिवार को चांद रात रही। माहे रमजान की रविवार को पहली तारीख होगी, जिसके मुताबिक पहला रोजा होगा। 
विज्ञापन

पहले रोजे को लेकर रात में तरावीह के बाद बाजार में रौनक बढ़ गई। लोग सहरी के सामान की खरीदारी को बाजार में निकल पड़े। उन्होंने सहरी के लिए खास तौर से ब्रेड, दूध, बटर, खजले और फेनियों आदि की खरीदारी की। कुछ लोग बाजार से बिरयानी, कबाब व फीरनी आदि भी खरीदते दिखाई दिए। उधर रात में सहरी के लिए किला जामा मस्जिद के इलाके के खाने के होटलों में भी रात में सहरी के खाने के इंतेजाम शुरू हो गए हैं। खास तौर यहां के होटलों में लोग नहारी खाने आते हैं जिसकी तैयारी होटलों ने कर ली है। 
विज्ञापन

यह रौनक भरा माहौल खास तौर से पुराना शहर के सैलानी बाजार, छह मीनार मस्जिद बाजार, कैथ का पेड़, शाहदाना इलाका, कांकर टोला, चक महमूद और किला क्षेत्र के बाजार, मलूकपुर, जखीरा आदि इलाकों में देखने को मिला। इसी तरह शहर के आजमनगर और बांस मंडी इलाके में देर रात तक चहल पहल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें