सहारनपुर-वाराणसी के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल सहारनपुर-वाराणसी के बीच 28 नवंबर को एक-एक फेरे के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाएगा। मंगलवार को समय सारिणी जारी कर दी गई। 28 नवंबर को 04552 सहारनपुर-वाराणसी विशेष गाड़ी सहारनपुर से दोपहर दो बजे चलने के बाद शाम 7:23 बजे बरेली जंक्शन आएगी। इसके बाद हरदोई, आलमनगर, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04551 वाराणसी-सहारनपुर विशेष ट्रेन 28 नवंबर को वाराणसी से दोपहर दो बजे चलने के बाद रात 1:18 बजे बरेली जंक्शन आएगी और अगले दिन सुबह सात बजे सहारनपुर पहुंचेगी।