मुआवजा वितरण में ढाई महीने रही सुस्ती...अब आई तेजी
रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण में सबसे बड़ी बाधा मुआवजा वितरण की रफ्तार धीमी होना रहा है। दिसंबर में मुआवजा का वितरण शुरू हुआ, लेकिन जनवरी और फरवरी में इसे रफ्तार नहीं मिल सकी। अब नए भूमि अध्याप्ति अधिकारी आए तो उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट की अहमियत को समझा और 24 दिन में करीब 60 करोड़ रुपये का मुआवजा भू-स्वामियों के खाते तक भेजने की प्रक्रिया कराई।
एनएचएआई के मुताबिक अब तक 74 करोड़ रुपये भू-स्वामियों के खाते तक पहुंच चुका है। अगर हर महीने 100 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जाता है तो अक्तूबर तक 800 करोड़ रुपये वितरित हो जाएगा। इतना मुआवजा मिलने पर जमीन 80 फीसदी मिल जाएगी।