फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन विवाद में युवक पर फायरिंग, बची जान

विज्ञापन
बहेड़ी। गांव में मौजूद भीड़ और फायरिंग करते लोग
विज्ञापन
बहेड़ी। जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। फायरिंग होने पर वहां अफरातफरी मच गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे कुछ लोगों ने सोशल मीडिया एक्स पर भी पोस्ट किया है। फायरिंग करने के बाद हमलावर कार से भागने में सफल रहे। पुलिस ने फायरिंग करने वाले हमलावर और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फायरिंग की यह घटना बहादुरगंज नीचा गांव की बताई जाती है। बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर असलाह से लैस होकर आए दबंग लोगों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। यह तो गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने जैसे तैसे युवक को बचा लिया। फायरिंग करने के बाद दबंग कार पर सवार होकर भाग गए। फायरिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सौतेले भाइयों में था संपत्ति का विवाद
घटना के संबंध में पुलिस ने मुबारक हुसैन की तरफ से बरेली के फाईक एंक्लेव कॉलोनी के रहने वाले फरहत और उनके देवरनियां निवासी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि मुबारक हुसैन का अपने सौतेले भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में उसके सौतेले भाइयों ने यह जमीन फरहत खां को बेच दी। जमीन पर कब्जा लेने गए दबंगों ने मुबारक हुसैन पर फायर कर दिया, जिसे लोगों ने बचा लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। इस तरह की वारदात करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
- संजय तोमर, इंस्पेक्टर, बहेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें