फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कचहरी के बाहर चैंबर में बैठे वकील पर फायरिंग, साथियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कचहरी के बाहर चैंबर में बैठे वकील राजाराम सोलंकी पर शुक्रवार दोपहर को हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि फायरिंग करने वाले युवक के हाथ में वकील ने अपना हाथ मार दिया। इससे गोली दीवार में जा लगी। इससे पहले उसने जो फायर किया था, वह मिस हो गया था। तीसरा फायर करने की तैयारी में था, तभी वकीलों ने चारों युवकों को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सभी आरोपी नशे में थे। बताया जा रहा कि वकील के बेटे से युवकों का विवाद चल रहा है। वारदात के समय वह भी चैंबर में मौजूद था। वहीं, वकील पर फायरिंग से नाराज वकीलों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन



वकील राजाराम ने बताया कि वह अपने चैंबर में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे क्लाइंट से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान चार युवक आए और तुरंत फाइल का मुआयना करने के लिए कहने लगे। उन्होंने थोड़ी देर बैठने को कहा, तो चले गए। कुछ देर बाद चारों युवक नशे में आए और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे अन्य वकीलों ने तीन युवकों को मौके से पकड़ लिया। एक युवक सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल से भागने की फिराक में था, लेकिन उसकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई और उसे भी पकड़ लिया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है। जांच की जा रही है। संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें