फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी को ले जाने आए मायके वालों पर फायरिंग, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बेटी की विदा कराने के लिए उसकी ससुराल गए मायके वालों पर ससुरालियों ने गोली चला दी, जिसमें सभी बाल बाल बच गए। विवाहिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला परा अस्थल के पास रहने वाली संगीता राठौर ने फरीदपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पिछले वर्ष उनकी शादी विनोद राठौर के साथ हुई थी। ससुराल वाले व्यापार करने के लिए दहेज में पांच लाख रुपये नकद मांग रहे हैं। मायके वालों ने रुपये देने से मना कर दिया तो आरोपी ससुराल वालों ने उसे मारपीट की। शनिवार को मायके वाले ससुराल में पहुंचे और बेटी की विदा करने की बात कही तो नाराज ससुरारियों ने जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से गोली चला दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति विनोद राठौड़ सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें