भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा में ई-रिक्शा चालक मजदूर के 15 वर्षीय बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। कस्बा धौराटांडा वार्ड नंबर-2 निवासी पूरन उर्फ गुड्डू राठौर ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसी क्रम में वह बुधवार को भी बाहर थे। उनकी पत्नी राजवती घर के कामों में व्यस्त थीं। इसी बीच उनका 16 वर्षीय पुत्र सूरज राठौर खेत से जानवरों के लिए चरी काट कर लाया था। भीषण गर्मी के चलते उसने खेत से घर पर आते ही हवा खाने के लिए पंखे का पलक बिजली बोर्ड में लगाया। पंखे को हाथ से घुमाने लगा, जिसपर उतरे करंट की चपेट में आ गया, जब सूरज जमीन पर गिरा तो राजवती आ गई। शोर सुनने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया। सूरज कक्षा छठी का छात्र था। वह अपनी बहन से बड़ा था। संवाद