फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में मौलाना तौकीर रजा के भतीजे फैज रजा पर फायरिंग, कार में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 11 Jun 2025 09:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा के भतीजे फैज रजा की कार पर मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। उनकी कार में गोली लगी है। हमले में फैज बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर जुटे लोग, कार पर गोली का निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) मौलाना तौकीर रजा खां के भतीजे फैज रजा खां की कार पर मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना बड़ा बाइपास पर बिलवा पुल के पास हुई। इससे सनसनी फैल गई। कार पर चली गोली दरवाजे पर लगी। कार सवार फैज और उनके साथी बाल-बाल बच गए। इज्जतनगर और कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फैज रजा नैनीताल रोड स्थित दोहना टोल प्लाजा पर चाय पीने जा रहे थे। फैज के मुताबिक रात करीब 11 बजे जैसे ही उनकी कार बिलवा पुल के पास पहुंची, अचानक बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। 

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में हैदरी दल के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, पार्क में युवतियों को धमकाया... वीडियो भी बनाया था
विज्ञापन


गोली लगते ही कार में बैठे फैज रजा के साथी गाड़ी लेकर तेज़ी से निकले और सीधे कोतवाली पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दरगाह से जुड़े लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और कोतवाली इंस्पेक्टर अमित कुमार पांडे तत्काल इज्जतनगर पुलिस से संपर्क कर मौके पर पहुंचे। हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें