फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल से जमानत पर छूटे दहेज हत्या के आरोपी पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली, बहू के घरवालों पर आरोप

Sat, 08 Mar 2025 01:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली की चौपुला गिहार बस्ती में शुक्रवार रात एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी गई। उसकी पीठ में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली क्षेत्र निवासी गुड्डू को शुक्रवार रात शहर की चौपुला गिहार बस्ती में शादी समारोह के दौरान घेरकर फायरिंग कर दी गई। जमकर गोलियां तड़तड़ाई। गुड्डू की पीठ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुड्डू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


अस्पताल में उसकी बहन सावित्री ने बताया कि गुड्डू की पुत्रवधू ने पांच महीने पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बहू के मायकेवालों ने गुड्डू और उसके बेटे गौरव के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गौरव अभी जेल में है, गुड्डू ढाई महीने पहले जमानत पर छूटा है। 

शुक्रवार रात गुड्डू की साली की बेटी की शादी गिहार बस्ती में थी। इसमें वह पत्नी रामा देवी के साथ यहां आया था। चाय पीकर बस्ती के बाहर घूमने निकल गया। आरोप है कि पुत्रवधू के परिवार वालों ने उसे घेरकर गोली मार दी। वहीं कोतवाली पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें