फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के बेटे को घर से खींचकर मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
नकटिया पर गोली लगने से घायल अली।
विज्ञापन
बरेली। दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर दबंगों ने नकटिया की ख्वाजा कॉलोनी में रहने वाले डॉ. रईस अनवर के घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट के बाद उनके बेटे अली को घर से सड़क पर खींच लाए और तमंचे से सीने में गोली मार दी। अली को गंभीर हालत में निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट डॉ. रईस अनवर के दूसरे बेटे अमीर फैसल ने दर्ज कराई है। अमीर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनके भाई अली का शमशाद हुसैन उर्फ डंपी, बबलू लंगड़ा और तौफीक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके चलते सोमवार रात तीनों आरोपी तीन अन्य लोगों के साथ तमंचे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके भाई अली को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। परिवार के लोग बचाने आए तो उन पर भी हमला कर दिया।
पिटाई करने के बाद आरोपी अली को घर से सड़क पर खींच ले गए। वहां शमशाद उर्फ डंपी ने तमंचे से उनके भाई को गोली मार दी, जो उनके सीने में दाहिनी ओर लगी। गोली चलने की आवाज पर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी भागने लगे, लेकिन घरवालों ने लोगों की मदद सेे शमशाद को पकड़ लिया। इस बीच कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शमशाद को हिरासत में ले लिया। परिवार वालों ने अली को भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि अमीर फैसल की तहरीर पर शमशाद हुसैन उर्फ डंपी, बबलू लंगड़ा, तौफीक और तीन अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें