फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौली में पंचायत चुनाव को लेकर भिड़े प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। चुनाव प्रचार के दौरान सिरौली के गांव धनौरा गौरी में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों में भिड़ंत हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट और फायरिंग भी हुई मगर पुलिस इसे कहासुनी बता रही है। हालांकि माहौल को देखते हुए सोमवार को पीएसी-पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

इलाके के गांव धनौरा गौरी में मझरा शाहपुर शामिल है। शनिवार को धनौरा गौरी से प्रधान पद के दो उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ शाहपुर में वोट मांगने गए थे। इस दौरान दोनों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक पक्ष खुद को कमजोर मानते हुए वहां से चला गया मगर रविवार रात धनौरा गौरी गांव में दोनों पक्षों का फिर सामना हुआ तो विवाद बढ़ गया। कहासुनी के साथ ही गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। गांव के कुछ लोगों ने समझाने का भी प्रयास किया लेकिन झगड़ा बढ़ता गया। इसी बीच दो फायर भी किए गए, जिससे वहां भगदड़ मच गई। एक प्रत्याशी का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनकी कारों के सभी टायरों की हवा निकाल दी और कार में रखे दस हजार रुपये और स्टेपनी निकाल ले गए। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि सत्तापक्ष का सहयोग मिलने के कारण उन्हें चुनाव प्रचार तक नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस भी उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। हालांकि, इस विवाद के बाद सोमवार को गांव में पुलिस और पीएसी ने फ्लैग मार्च किया लेकिन पुलिस मारपीट और फायरिंग की इस घटना को सिर्फ मामूली कहासुनी बता रही है।
विज्ञापन

‘धनौरा गौरी में दो प्रत्याशियों के बीच मामूली कहासुनी हुई है। फायरिंग की बात गलत है। अगर किसी पक्ष से तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।’
- नरेश कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर सिरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें