बरेली में कबूतरबाजी के चक्कर में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। ऐसे में वहां से निकल रहे एक अन्य व्यक्ति के गोली जांघ से आर पार हो गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
किला के मोहल्ला चंदन नगर निवासी रवि ने बताया कि उन्हीं के मोहल्ले के करन यादव का विवाद राहुल, सचिन, नितिन और मुकुल से कबूतर बाजी को लेकर था। दोनों ही पक्षों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है और पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद हर बार समझौता हो जाता था। बुधवार को करन अपने घर पर था और आरोपी राहुल, सचिन, नितिन और मुकुल गाली गलौज करने लगे।