फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर कारोबारी की पीठ में गोली मारी

Mon, 19 Oct 2015 12:37 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहामतगंज में पीली कोठी के पास बांस मंडी से दुकान बंद करके लौट रहे हार्डवेयर कारोबारी शकील अहमद की पीठ में गोली मारकर जख्मी कर दिया। हमलावर कौन था, यह पता नहीं लग पाया। कारोबारी का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। परिवार वालों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को आपरेशन करके शकील की पीठ से गोली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

थाना बारादरी इलाके के काजीटोला में रहने वाले 42 वर्षीय शकील अहमद की बांस मंडी में हार्डवेयर की दुकान है। रविवार को वह साइकिल से दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे पीलीकोठी(शहामतगंज) के पास पीछे से किसी ने गोली चला दी। गोली शकील की पीठ में घुस गई और वह साइकिल से मौके पर गिर पड़े। शोर होने पर आसपास के लोगों ने फोन करके उनके परिवार के लोगों को बुला लिया। साढू शबलू खान मौके पर पहुंचकर घायल शकील को पहले चौकी ले गए। वहां से थाना बारादरी लेने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिवार वालों ने रात साढ़े दस बजे शकील को निजी अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया। शकील की पत्नी अनीसा और परिवार के लोग भी अस्पताल में हैं। शकील का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है, लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है। इंस्पेक्टर बारादरी मोहम्मद कासिम ने बताया कि शकील को गोली क्यों और किसने मारी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उसका किसी से अभी तक विवाद भी सामने नहीं आया है।

कोई और तो नहीं था टारगेट
बरेली। शकील को गोली लगने के बाद पुलिस इस बात की छानबीन करने में लगी है कि कहीं कोई और तो हमलावर का टारगेट तो नहीं था। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शकील के दुकान से चलने के वक्त उसके बाद या पहले कौन इस रास्ते से गुजरा था।       
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें