चौकी प्रभारी विकास यादव ने बताया की सिरौली के गांव कल्याणपुर में हुए विस्फोट के बाद चलाए गए अभियान के तहत पिछले दिनों एसडीएम आंवला एन राम व सीओ आंवला निलेश कुमार के साथ एसएचओ भमोरा पीके चतुर्वेदी ने बल्लिया निवासी हरिओम व नितिन वर्मा की दुकानों से चार क्विंटल 51 किलो अवैध विस्फोटक (पटाखे ) सामग्री जब्त की। विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुकदमे की जांच कर रहे विवेचक विकास यादव ने कोर्ट से विस्फोटक सामग्री को नष्ट करने का आदेश प्राप्त कर शुक्रवार दोपहर बाद तहसीलदार आंवला आशीष कुमार की मौजूदगी में रामगंगा नदी के तट पर इसे नष्ट करवा दिया। संवाद