शहर में 19 से 21 तक यहां लगेंगे पटाखा बाजार
- कैंट सदर बाजार में चर्च के पास मैदान में (अधिकतम 5 दुकानों की अनुमति)
- कैंट में ही मेथोडिस्ट चर्च के पास मैदान में (अधिकतम 11 दुकानों की अनुमति)
- एमबी इंटर कॉलेज मैदान में (अधिकतम 30 दुकानों की अनुमति)
- हार्टमैन रामलीला मैदान में (अधिकतम 80 दुकानों की अनुमति)
- सुभाष नगर रामलीला मैदान में (अधिकतम 15 दुकानों की अनुमति)
- तिलक इंटर कॉलेज के पास (अधिकतम 5 दुकानों की अनुमति)
- राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में (अधिकतम 40 दुकानों की अनुमति)
- इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान (कोई आवेदन नहीं आने से जीआईसी में शिफ्ट)
जिले में एफएसओ के छह पद खाली
जिले में एफएसओ के सात पद सृजित हैं जिनमें से केवल मुख्यालय पर ही संजीव कुमार की तैनाती है, बाकी छह पद रिक्त हैं। टू स्टाफ यानि एफएसएसओ के कुल आठ पदों के सापेक्ष चार पद खाली हैं। लीडिंग फायरमैन के 21 में से 15 पद खाली हैं। चालकों के 24 में से सात पद खाली हैं। फायरमैन के 156 में से 58 पद खाली हैं।
सीएफओ ने कहा- लापरवाही या मनमानी पर रद्द होगा लाइसेंस
सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने दिवाली के लिहाज से तैयारियां पूरी कर ली हैं। आतिशबाजी बाजारों में संसाधन व मानक पूरे रखने पर जोर है। पूरा प्रयास रहेगा कि कोई बड़ा हादसा न हो, सभी गाड़ियां पानी भरकर तैयार कर ली गई हैं, संकरी गलियों में आग बुझाने के लिए फायर टेंडर बाइक उपलब्ध हैं। तेल या केमिकल जनित आग पर काबू के लिए फोम टेंडर की विशेष गाड़ी भी मौजूद है।
सीएफओ ने ये दी सलाह
- बच्चों को अकेले पटाखे न छुड़ाने दें।
- बच्चों को बड़े पटाखे न दें, आतिशबाजी छोड़ते वक्त पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
- खुले दीपक ऐसी जगह न रखें जहां लकड़ी या अन्य ज्वलनशील सामान रखा हो।
- खुले पर्दे व अन्य सामान भी बाहरी हिस्से में न रखें।
- आतिशबाजी करने वाले स्थान पर निकास खुला रखें।