फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वकील के घर में पटाखा फेंका, विरोध पर परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। आजम नगर में वरिष्ठ अधिवक्ता और आरटीआई कार्यकर्ता खालिद जिलानी और उनके परिवार को लाठी-डंडों से पीटा गया। यह घटना तब हुई जब जिलानी ने अपने घर में पटाखा फेंकने का विरोध किया। उन्होंने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।



खालिद जिलानी ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे उनके घर में पटाखे की आवाज आई। वीडियो फुटेज में एक अनजान लड़के को घर में पटाखा फेंकते देखा गया। उनके बेटे कैफ ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। कुछ देर बाद 10-12 लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर आ गए। हमलावरों ने खालिद, उनकी पत्नी, बेटों अयान और कैफ तथा बेटी मरियम पर हमला किया। उन्हें सिर और आंखों पर गंभीर चोटें आईं। एक हमलावर ने जान से मारने की नियत से गोली भी चलाई, जो चूक गई। जिलानी के पास घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी मौजूद है। वीडियो फुटेज के आधार पर खालिद ने तीन हमलावरों की पहचान की है। इनमें आजम नगर निवासी शकील कुरैशी, इमरान और लतीफ शामिल हैं। खालिद ने बताया कि घटना के बाद वे घायल परिवार को लेकर जिला अस्पताल गए। वहां चोटों का मुआयना कराया गया। हमलावरों के डर के कारण वे रात में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

वर्जन

अधिवक्ता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों ओर एक ही समुदाय के लोग हैं, सांप्रदायिक विवाद जैसा कोई मामला नहीं है। पुलिस फुटेज आदि स्रोत के हिसाब से कार्रवाई करेगी। - चिराग जैन, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें