फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर में सात स्थानों पर पटाखा बाजार जिले में 400 से ज्यादा दुकानें लगेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली का त्योहार करीब है। इसे लेकर जहां बाजारों में रौनक है, वहीं आतिशबाजी को लेकर बच्चों व युवाओं में उत्साह है। शहर में सात जगह समेत कस्बों में अस्थाई पटाखा बाजारों को अग्निशमन विभाग ने एनओसी दी है। जिले में करीब 400 दुकानें लगाई जानी हैं। कर्मियों की छुट्टी रद्द कर अधिकारी इंतजाम दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु शर्मा ने बताया कि शहर में सात स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की तैयारी है। जिले में करीब साठ स्थानों पर आतिशबाजी के लिए प्रशासनिक स्तर से अस्थाई लाइसेंस दिए जा रहे हैं।
लगभग 400 दुकानें जिले में लगाई जा सकती हैं। इनमें से 60 जगहों पर दमकल खड़ी नहीं की जा सकतीं। फायरब्रिगेड के पास 11 बड़ी गाड़ियां और सात छोटी गाड़ियां हैं। ऐसे में अधिकतम 18 स्थानों पर ही गाड़ी खड़ी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि दुकानदारों को ही बालू भरी बाल्टी, अग्निशमन उपकरण व अन्य संसाधन पूरे रखने के लिए कहा गया है।
सीएफओ ने बताया कि अस्थाई बाजार 19 से 21 अक्तूबर तक संचालित रहेंगे। स्टाफ की छुट्टी 28 अक्तूबर तक निरस्त की जा चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें