फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहरपुर गौरीखेड़ा गांव में बनेगा फायर स्टेशन, जगह चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील नवाबगंज में हाईवे पर बने फायर स्टेशन की अब मुश्किलें कम होने जा रही हैं। शासन ने भद्पुरा ब्लाॅक के नहरपुर गौरीखेड़ा गांव में फायर स्टेशन बनाने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। गांव में जगह चिह्नित कर खतौनी में दर्ज भी करा दी गई है। बजट जारी होने के बाद शीघ्र ही फायर स्टेशन तैयार कराया जाएगा। इससे ब्लॉक के लगभग 159 गांवों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

तहसील में नवाबगंज और भद्पुरा दो ब्लाॅक है। नवाबगंज में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित गरगइया गांव में फायर स्टेशन स्थित है, जहां से समूची तहसील के लिए आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए दमकल कर्मी और गाड़ी तैयार रहती है।
लेकिन, ब्लाॅक भदपुरा में आगजनी की घटना से निपटने के लिए 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। जब तक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचती, तब तक उन्हें सिर्फ राख के ढेर ही मिलते। इस मामले में डीएम अविनाश सिंह ने भद्पुरा ब्लाॅक के लिए दूसरा फायर स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा, जिसको अब शासन ने स्वीकृति दे दी। भद्पुरा ब्लाॅक के नहरपुर गौरी खेड़ा गांव में करीब पौने चार बीघा जमीन चिह्नित किया गया है। इस कदम से लाेगों में खुशी है। ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार ने भी प्रशंसा व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें