गांव कल्याणपुर में रविवार सुबह गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से इससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में तीन बच्चे, महिला व एक रिश्तेदार समेत परिवार के नौ लोग झुलस गए। इनमें तीन की हालत नाजुक है। हादसे के बाद भी ने तो दमकल यूनिट मौक पर पहुंची और न ही पुलिस।
सत्यपाल के घर उनकी विवाहित बेटी पूजा टिनशेड के बरामदे में चाय बना रही थी। बारिश के कारण घर के बाकी सदस्य भी वहीं बैठे थे। अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली और वह तेज लपटों के साथ जलने लगा। लोगों के कपड़ों व पास की कोठरी में रखे भूसे में भी लग गई। इससे चीखते हुए लोग इधर-उधर भागे। पड़ोस के लोग मदद को दौड़े और किसी तरह आग बुझाई।
आग से पूजा, सत्यपाल, उनकी पत्नी कुसुमा देवी, बेटी ज्योति (10), आरती (17), बेटा रामतीर्थ (7) व संजीव (12) के अलावा सत्यपाल के बड़े भाई राधेश्याम का बेटा पंचू (11), उसका चचेरा भाई विपिन (10) पुत्र संतराम व संतराम का दामाद थाना मदनापुर के गांव उम्मरपुर का निवासी रंजीत (25) झुलस गए।
सभी घायलों को जलालाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें पंचू, विपिन और रामतीर्थ की हालत काफी गंभीर है।