फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला पुल पर जयपुर से आती बस में आग लगी, 40 मुसाफिर बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जयपुर से शहर में आ रही निजी स्लीपर बस में मंगलवार सुबह चौपुला ओवरब्रिज पर चलते वक्त आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग बढ़ने से पहले ड्राइवर समेत चालीस मुसाफिर निकल भागे। कुछ मुसाफिरों का सामान जल गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

वाकया मंगलवार सुबह करीब आठ बजे का है। जयपुर से लक्जरी स्लीपर बस मुसाफिरों को लेकर शहर की ओर आ रही थी। इसमें अधिकांश मुसाफिर पुराना शहर इलाके के थे। कुछ भोजीपुरा, रिछा आदि कस्बों के लोग भी थे। चौपुला ओवरब्रिज से उतरते वक्त चलती बस में ड्राइवर सीट के पास शार्टसर्किट से अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने बस पुलिस मॉर्डन स्कूल के बाहर रोक दी। बस से कूदे ड्राइवर ने मुसाफिरों को सचेत कर दिया तो वे भी तत्काल ही उतर भागे। कुछ को ड्राइवर और हेल्पर ने खिड़कियों से खींच लिया। आग और तेज भड़क सकती थी पर उस वक्त हो रही हल्की बरसात ने ऐसा नहीं होने दिया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ की सूचना पर दो दमकल पहुंच गईं। लीडिंग फायरमैन उदयराज और ओमकार के साथ स्टाफ ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू कर लिया। बावजूद कई मुसाफिरों का सामान जल गया। मुसाफिर दूसरे वाहनों से गंतव्य को चले गए। वहीं ड्राइवर ने पुलिस की मदद से बस को खिंचवाकर एक साइड में कर दिया।

बाल-बाल बचे जरी कारोबारी
शहर निवासी जरी कारोबारी शाकिर भी बस में थे। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे बस जयपुर से चली थी। बस में करीब 50 मुसाफिर थे, इनमें से करीब लोग दस रास्ते में उतर गए। चौपुला से पहले ही ड्राइविंग सीट के पास से चिंगारियां उठ रही थीं।
विज्ञापन


250 अवैध बसों का होता है संचालन
- जिले से होकर जयपुर, दिल्ली व नेपाल के सीमावर्ती शहरों तक ढाई सौ से ज्यादा अवैध बसें संचालित हो रही हैं। परिवहन विभाग के अफसरों से लेकर संबंधित रूट के थानों तक बस संचालक चढ़ावा देते हैं। इसलिए रोडवेज के समानांतर संचालित हो रही बसों को किसी थाने और चौकी पर नहीं रोका जाता।

एक रात में पकड़ीं थीं 25 बसें
- तत्कालीन एडीजी प्रेमप्रकाश के निर्देश पर एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने पिछले साल जाड़े की रात में फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर खड़े होकर अभियान चलाया था। तब एक रात में 25 अवैध बसों को पकड़ा गया था। इन बसों में गुप्त बॉक्स बने थे। इनसे दिल्ली से टैक्स चोरी करके सामान लाने की भी पुष्टि हुई।

आज से चलेगा अभियान
- आरटीओ डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि अवैध बसों के खिलाफ प्रशासन, परिवहन निगम और परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जाना है। इसके लिए रूपरेखा तैयार हो चुकी है। बुधवार से अभियान चलाया जाएगा। बसों को सीज किया जाएगा, संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें