फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भरा बारिश का पानी, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हल्की बारिश ने ही मंगलवार को जिला अस्पताल की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। डैमेज ड्रेनेज सिस्टम के चलते जगह-जगह बरसात का गंदा पानी जमा हो गया। इससे मरीजों व उनके तीमारदारों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल निकास व्यवस्था का बुरा हाल है। गंदी व चोक नालियों के चलते हल्की बारिश में ही कई जगह जलभराव हो जाता है। मंगलवार सुबह बारिश होने पर ओपीडी, पर्चा काउंटर व दवा वितरण कक्ष के अलावा इमरजेंसी वार्ड को जाने वाले मार्ग पर भी काफी दूर तक बरसात का पानी निकास के अभाव में भर गया। उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को बरसात के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इस संबंध में सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने बताया कि जल निकास की व्यवस्था के संबंध में जेई के अलावा नगर निगम को पत्र भेज कर व्यवस्था ठीक कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें